एजुकेशन

IGNOU दिन प्रतिदिन नई ऊंचाई को छु रहा: क्षेत्रीय निदेशक

पटना-15 फरवरी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें इग्नू की उपलब्धियों एवं उच्च शिक्षा में इसके योगदान पर विस्तृत चर्चा दृश्य एवं श्रव्य मीडिया के बंधुओं के साथ इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के क्षेत्रीय निदेशक ने की। वार्ता के दौरान उन्होंने इग्नू की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि इग्नू दिन प्रतिदिन ऊंचाइयों को छू रहा है। जहां पिछले वर्ष NAAC द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किसी विश्वविद्यालय को दी जाने वाली सबसे उच्च कोटि का स्थान A++ से नवाजा गया। वहीं इस वर्ष की शुरुआत में भी इग्नू को केंद्र प्रायोजित संस्थान (गैर तकनीकी) के क्षेत्र में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अटल रैंकिंग में शिक्षक एवं छात्रों के बीच नवाचार के प्रचार हेतु भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना भी इसी कड़ी में नित्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। पिछले वर्ष कोरोना काल में जुलाई 2021 सत्र में रिकॉर्ड 65526 प्रवेश इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में हुआ। वहीं इस वर्ष जनवरी 2022 सत्र के लिए अभी तक कुल 1200 प्रवेश एवं लगभग 10,000 पुनः पंजीकरण हो चुका है। पटना क्षेत्रीय केंद्र के भवन में भी एक अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें इग्नू के लगभग 150 कार्यक्रम का संचालन हो रहा है। जिसमें प्रवेश हेतु छात्रों के द्वारा अच्छी अभिरुचि दिखाई गई है। जुलाई 2021 सत्र में जहां इस केंद्र पर 1200 प्रवेश हुई थी। वही जनवरी 2022 सत्र में अब तक 625 नामांकन हो चुके हैं। पिछले दिनों अरवल जिला के एस. डी. कॉलेज कालेर में एवं औरंगाबाद के एस.एन. सिंहा कॉलेज में इग्नू के प्रथम अध्ययन केंद्र की स्थापना हुए एवं पटना क्षेत्रीय केंद्र के परिक्षेत्राधिन एकमात्र बचे जिला नवादा में भी अध्ययन केंद्र खोले जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्थानीय ए.एन. कॉलेज में B.Ed कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई है। कई नए कार्यक्रम की शुरुआत भी इग्नू द्वारा ऑनलाइन मोड एवं मुक्त और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में की गई है। वहीं भारत सरकार के NEP प्रोग्राम के तहत 14 क्षेत्रीय भाषाओं में सामाजिक शास्त्र के विषयों को पढ़ाने की शुरुआत की गई है, जिसके तहत क्षेत्रीय केंद्र पटना द्वारा उर्दू में इतिहास एवं मनोविज्ञान विषय में शिक्षादान का कार्यक्रम का संपादन दूरदर्शन के चैनल संख्या 19 पर 2:40 PM से 3:40 PM पर लाइव किया जा रहा है। जिसे विश्व के कई देशों द्वारा एक साथ देखा एवं लाभ उठाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ. आसिफ इकबाल, सहायक क्षेत्रीय निदेशक एवं श्री आनंद कुमार, सहायक कुलसचिव ने भी भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button