
ICC महिला विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम घोषित
नई दिल्ली-06 जनवरी। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम 6 मार्च, 2022 को बे ओवल, तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। इससे पहले टीम 11 फरवरी, 2022 से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भी हिस्सा लेगी। इसके अलावा चयन समिति ने 9 फरवरी, 2022 को खेले जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी 20 के लिए भी टीम का चयन किया। महिला विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद, भारतीय टीम 10 मार्च को न्यूजीलैंड 12 मार्च को वेस्टइंडीज,16 मार्च को इंग्लैंड,19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया,22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला और आईसीसी महिला विश्व कप,2022 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है—
मिताली राज (कप्तान),हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान),स्मृति मंधाना,शैफाली वर्मा,यास्तिका भाटिया,दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट-कीपर),स्नेह राणा,झूलन गोस्वामी,पूजा वस्त्रकर,मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर,तानिया भाटिया (विकेटकीपर),राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: सब्भिनेनी मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।
न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र टी-20 के लिए भारतीय टीम—
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान),शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया,दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट-कीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकर,मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर,तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़,पूनम यादव, एकता बिष्ट,एस. मेघना,सिमरन दिल बहादुर।



