स्पोर्ट्स

ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड से सम्मानित हुए डेरिल मिशेल

दुबई- 2 फ़रवरी। न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मिशेल, डेनियल विटोरी, ब्रेंडन मैकुलम और केन विलियमसन के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी हैं।

ये पुरस्कार उन्हें 10 नवंबर, 2021 को टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में दिखाई गई खेल भावना के लिए दिया गया है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड से हुआ था। ये मैच अबु धाबी में आयोजित हुआ था। जिसमें उन्होंने अपनी खेल भावना से आईसीसी और फैंस का भी दिल जीत लिया था।

मिशेल ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड प्राप्त करना सम्मान की बात है। यूएई में उस टी 20 विश्व कप का हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव था, और इस तरह का पुरस्कार प्राप्त करना बहुत अच्छा है।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से हम अपना क्रिकेट खेलते हैं, उस पर हमें गर्व करते हैं। हम अपनी शर्तों पर जीतना चाहते थे, और इतने बड़े मैच में विवाद नहीं चाहते थे।”

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आईसीसी टी 20 विश्व कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोईन अली के अर्धशतक की बदौलत 4 विकेट पर 166 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद मैच का 18वें ओवर की पहली गेंद फेंकी, उस समय इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 133 रन था। बल्लेबाजी कर रहे नीशम ने गेंद को बल्ले से रोका, यह एक आसान सिंगल होता। लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मिशेल ने रन लेने से यह मानते हुए इनकार कर दिया कि उन्होंने राशिद का रास्ता रोका था। अंत में न्यूजीलैंड ने एक ओवर शेष रहते मैच जीत लिया। बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाले मिशेल मैच विजेता साबित हुए, उन्होंने केवल 47 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button