बिहार

IB ने बिहार पुलिस को भेजा अलर्ट

पटना- 11 मार्च। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) ने शुक्रवार को बिहार पुलिस को बड़ा अलर्ट भेजा है। अपनी खुफिया रिपोर्ट के आधार पर आइबी ने बिहार में बगैर लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री मंगवाने, उससे पटाखा बनाने और फिर उसे स्टॉक करनेवालों पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी है।

आइबी की रिपोर्ट के मुताबिक देश विरोधी ताकतें इस तरह की गतिविधियों का फायदा उठाने के चक्कर में हैं। टिफिन बॉक्स में आइइडी के इस्तेमाल पर भी नजर रखने को कहा गया है। इस संबंध में आइबी की तरफ से बिहार के सभी रेंज के आइजी, डीआइजी और सभी जिलों के एसएसपी व एसपी (रेल जिला सहित) को एक अलर्ट भेजा गया है। इन सभी से अपने रेंज व जिला में विशेष चौकसी बरतने को कहा है।

आइबी ने कहा है कि अगर इनकी प्लानिंग कामयाब हुई तो किसी भी वक्त अचानक जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है। पटाखों का अवैध कारोबार बिहार की सुरक्षा के नुकसानदायक साबित हो सकता है।इसलिए इनके पूरे चैनल पर नजर रखने के साथ ही खंगालना होगा। बिहार सरकार के गृह विभाग के ने आइबी के अलर्ट की बात को स्वीकार करते हुए इस पर सभी आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। हालांकि, पुलिस मुख्यालय के किसी भी पुलिस पदाधिकारियों ने इस पर कुछ भी कहने से मना किया।

उल्लेखनीय है कि बीते तीन मार्च को भागलपुर और नौ मार्च को गोपालगंज में हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई थी। भागलपुर में हुए विस्फोट मामले की जांच एसएसपी बाबूराम के जिम्मे हैं,वहीं गोपालगंज विस्फोट मामले की रिपोर्ट बिहार एटीएस ने दे दी है। इसमें आतंकी कनेक्शन की बात को नकारा गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button