
ताज़ा ख़बरें
IAS पूजा सिंघल मामला: प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
रांची- 25 मई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी कार्यालय में साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार से पूछताछ के दौरान बुधवार को कई अहम जानकारियां मिली हैं।
ईडी की टीम शहर के हरमू और अशोक नगर इलाके में सरकार के बेहद करीबी प्रेम प्रकाश वर्मा के यहां छापेमारी कर रही है। उसके रांची, बनारस, सासाराम और पटना के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। हालांकि, प्रेम प्रकाश घर पर मौजूद नहीं है। उनके नेपाल जाने की बात बतायी जा रही है।

इससे पहले मंगलवार को ईडी ने रांची में विशाल चौधरी सहित अन्य लोगों के छह ठिकानों पर छापेमारी की थी।



