बिहार

मैनें भी तय कर लिया है कि अब आगे चुनाव नहीं लडूंगा: अनंत सिंह

पटना- 16 मार्च। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने साेमवार काे बिहार विधानसभा पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीति भविष्य काे लेकर बड़ा बयान दिया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत के दाैरान उन्हाेंने कहा कि उन्होंने पहले ही यह बात साफ कर दी थी कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति में नहीं रहेंगे तो वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब जब यह तय है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, तो मैनें भी तय कर लिया है कि अब आगे चुनाव नहीं लडूंगा

उन्होंने कहा मैं पहले ही कह चुका था कि अगर नीतीश जी नहीं रहेंगे तो हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बार मैं विधायक बन गया हूं लेकिन यह मेरा अंतिम चुनाव है। अगली बार मैं चुनाव मैदान में नहीं रहूंगा। अब मेरे बच्चे चुनाव लड़ेगें। अनंत सिंह ने कहा कि यह उनका आखिरी शपथ ग्रहण था। अब वह सक्रिय रूप से चुनाव नहीं लड़ेंगे और आगे की जिम्मेदारी उनके बेटे और परिवार पर होगी।

मोकामा विधायक ने साफ कहा कि अगला विधानसभा चुनाव उनका बेटा लड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी शपथ ग्रहण था। अब मेरे बाल-बच्चे चुनाव लड़ेंगे और जनता की सेवा करेंगे। इस दौरान अनंत सिंह ने अपने जेल से बाहर आने को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है और उन्हें भरोसा है कि वह एक महीने के भीतर जेल से बाहर आ जाएंगे।

पत्रकारों की ओर से पूछे गये सवाल की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते और यह पूरी तरह से मुख्यमंत्री का निर्णय होगा कि उनके बाद राज्य की कमान किसके हाथ में जाएगी।

बता दें कि माेकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनाें एक मामले में जेल में बंद है। उन्हें काेर्ट से आज राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए परमिशन मिली थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button