बिहार

होली विशेष : होली पर मिथिला पेंटिंग्स से लबरेज साड़ियां, सलवार सूट और कुर्ता की बढ़ी डिमांड

मधुबनी- 01 मार्च। रंगों का त्योहार होली को लेकर मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी, सलवार सूट, दुपट्टा, कुर्ता आदि की खुब डिमांड हो रही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता और भुवनेश्वर से करीब 500 महिलाओं ने मधुबनी के मिथिला पेंटिंग्स कलाकारों के पास कपड़े और डिजाइन भेज पसंदीदा कलाकृति उकेरने की मांग की है। अधिकतर महिलाओं ने होली पर राधा-कृष्ण रास से संबंधित पेंटिंग पसंद वाली साडी व अन्य कपड़ों की मांग की है। इस साल होली पर श्रीकृष्ण-राधा रास, डांडिया नृत्य, सीता स्वयंवर के अलावा अन्य धार्मिक प्रसंग का चित्रण शामिल होते है।

कोलकाता से माता दुर्गा, काली की छवि के अलावा शृंगार, फूल, उल्लू, बतख, चूहा सहित अन्य कलाकृति वाली डिजाइन की मांग की गई थी। मिथिला पेंटिंग्स वाले साड़ी पांच से 20 चार हजार रुपये, सूट 1500 से 400 हजार व दुपट्टा 500 से 1500 रुपये में मिल रहे हैं। लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान मधुबनी के सचिव प्रो. महेन्द्र लाल कर्ण ने बताया कि होली, लग्न और पर्व-त्योहार पर मिथिला पेंटिंग्स वाले कपड़े की आपूर्ति की जा रही है। मांग के अनुसार कपड़ों पर पेंटिंग्स तैयार कर कूरियर से भेजी जाती है। वहीं, मधुबनी की कलाकार विनीता देवी, विमला देवी, गिरजा देवी, ममता ठाकुर, रेखा देवी ने बतापा कि मधुबनी पेंटिंग्स वाले कपड़ों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से महिलाएं इंटरनेट मीडिया के माध्यम उनके संपर्क में आती है। इसके अलावा देश के महानगरों के मधुबनी पेंटिंग्स कारोबारी आनलाइन आर्डर देकर कलाकृतियां तैयार कराते हैं। वहीं, हस्तशिल्प विभाग के सहायक निदेशक बीके झा ने बतापा कि मधुबनी पेंटिंग्स की लगातार बढ़ती लोकप्रियता मधुबनी के सैकड़ों कलाकारों को घर बैठे रोजगार बहाल हो रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button