
बिहार
मिथिला पेंटिंग्स की छटा बिखेरती हिमाचल की टोपी को दिया जाएगा बढावा: गिरिराज सिंह
मधुबनी- 15 फरवरी। महाशिवरात्रि पर मधुबनीपहुंचे केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को ग्राम विकास से परिषद के सचिव षष्ठिनाथ झा ने कलाकारों द्वारा बनाई गई मिथिला पेंटिंग्स की छटा बिखेरती हिमाचल माडल टोपी भेंट किया गया।मिथिला पेंटिंग्स से सुंदर दिखने वाला हिमाचल माडल टोपी की केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने काफी सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल मॉडल टोपी पर मिथिला पेंटिंग्स बनाने से यहां के कलाकारों को अतिरिक्त आमदनी में इजाफा होगा।
मिथिला पेंटिंग्स वाले हिमाचली टोपी को बढ़ावा दिया जाएगा। सचिव षष्ठिनाथ झा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अलावा दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से 200 टोपियों की मांग चुकी मांग। उन्होंने बताया कि दीवारों, साडिय़ों और तस्वीरों के बाद मिथिला पेंटिंग्स अब हिमाचल की टोपी पर छटा बिखेर रही है। सिल्क के कपड़े पर हाथों की कलाकारी इस कला को आकर्षक बना रहा है। यहां के कलाकार हिमाचल की टोपी पर अपनी कलाकृति की छाप छोड़ रही हैं। शहर के रांटी स्थित ग्राम विकास परिषद के कलाकार टोपियों के निर्माण के साथ मिथिला की परंपरागत पेंटिंग से आकर्षक बना रही हैं।
ग्राम विकास से परिषद के सौजन्य से दो दर्जन कलाकार इसे तैयार करने में जुटे हैं। पूर्व में भी मिथिला पेंटिंग युक्त हिमाचली टोपी की डिमांड आई थी। उस वक्त यहां ऐसा निर्माण नहीं हो रहा था। एक-दो जगह से और मांग आने पर टोपियों का निर्माण शुरू किया गया। हिमाचल प्रदेश से कुछ टोपियों को मंगाकर यहां की कलाकारों को दिखाया गया। मिथिला के पाग और हिमाचल की टोपी में समानता होने से यहां के कलाकारों ने आसानी से बनाना सीख लिया।



