भारत

GUJRAT: आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार ने होमगार्ड और जीआरडी जवानों का बढ़ाया मानदेय

अहमदाबाद- 03 नवंबर। राज्य विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ऐन पहले गुजरात सरकार ने राज्य के होमगार्ड और जीआरडी जवानों के लिए मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। यह जानकारी राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गुरुवार सुबह दी।

गांधीनगर में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की मौजूदगी में होम गार्ड सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में गृह राज्य मंत्री संघवी ने होमगार्ड और जीआरडी जवानों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। गृह राज्य मंत्री की घोषणा के अनुसार होमगार्ड जवानों को अब सरकार रोजाना 300 रुपये के बदले 450 रुपये देगी। वहीं जीआरडी जवानों के लिए दो सौ रुपये के स्थान पर अब प्रति तीन सौ रुपये देगी। सरकार की यह घोषणा 1 नवंबर 2022 से लागू की जाएगी। मानदेय बढ़ाने से सरकार की तिजोरी पर सालाना करीब 195 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार ने 5292 पुरुष और 361 महिला समेत कुल 5653 मानद होमगार्ड सदस्यों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि कुल फोर्स करीब 40 हजार है, जिसमें एक वर्ष में 14107 मानद सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सरकार ने इस साल पुलिस विभाग के अलग-अलग संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 750 करोड़ रुपये की वृद्धि की है।

गुरुवार को गुजरात चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयोग की कार्यक्रम की घोषणा करने पहले राज्य सरकार की होमगार्ड और पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने की सूचना जारी कर दी गई। राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में आचार चुनाव संहिता लागू कर दी गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button