
LPG गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर शासन-प्रशासन की पैनी नजर : भाजपा महामंत्री
मधुबनी- 13 मार्च। एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का अफवाह फैलाकर शासन-प्रशासन को बदनाम करने की साजिश से लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। उक्त बातें भाजपा जिला महामंत्री सुबोध चौधरी ने कहीं। जिला महामंत्री ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर आपूर्ति की आनलाइन सिस्टम होने से किसी भी तरह कालाबाजारी की गुजाइश नहीं है। ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के बीच ईंधन की कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर सरकार और प्रशासन की पैनी नजर बनी हैं। प्रसाशन द्वारा गैस एजेंसी संचालकों व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर गैस वितरण में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों, विशेषकर बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाना वरदान साबित हो रहा है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में धुएँ से मुक्ति, महिलाओं के सशक्तीकरण और स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से काम कर रही है। गरीब और ग्रामीण महिलाओं को पारंपरिक ईंधन लकड़ी, कोयला से मुक्त करने में कारगर साबित हुआ है।



