बिहार

बिहार विस उपचुनाव: मोकामा और गोपालगंज में 52.38 प्रतिशत मतदान

पटना- 03 नवम्बर। बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव में शाम छह बजे तक 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे सम्पन्न हो गई। गोपालगंज में शाम छह बजे तक 51.48 जबकि मोकामा में 53.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

सुबह मोकामा के मतदाताओं में गोपालगंज से ज्यादा जोश देखने को मिला। वहां वोटिंग की रफ्तार ज्यादा रही। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों सीटों पर वोटिंग हुई। मतदान शांतिपूर्ण रहा है। दोपहर बाद गोपालगंज के कई बूथों पर सन्नाटा रहा।

गोपालगंज से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता ने 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गुरुवार को उन्होंने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आवेदन में उन्होंने नामांकन रद्द होने की अफवाह फैलाने का लगाया आरोप लगाया है। इसमें भाजपा, एआईएमआईएम और बसपा कार्यकर्ताओं को नामजद किया है। एफआईआर में सन्नी सिंह विकास, ईं. अर्जुन सिंह, अरमान खान, विशाल सिंह, प्रेम रवि, रोशन कुमार, क्षत्रिय टाइगर यादव, गुड्डू कुमार, अनस सलाम, राजन, अभय यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसपी आनंद कुमार ने इन लोगों को हिरासत में लिया है।

इधर, भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने 50 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने का दावा किया है। राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता ने भी अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारी बहुमत से राजद की जीत हो रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button