बिहार

FSL की जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी करीना मौत का खुलासा: एसपी

बेगूसराय- 15 दिसम्बर। बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय डीहपर के वर्ग कक्ष में आठवीं वर्ग की छात्रा करीना का शव बरामद होने के कारणों का खुलासा अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। छात्रा के कॉपी से एक सुसाइड नोट मिला है, इसकी भी जांच चल रही है। यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने प्रेसवार्ता में दी।

गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि मृतक छात्रा की मां के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में विद्यालय के गार्ड एवं प्रधानाध्यापक सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। नामजद किए गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संग्रह किया है। शव का पोस्टमार्टम भी तीन सदस्यीय चिकित्सकों के टीम ने किया है।

एफएसएल की टीम को मौके से छात्रा की कॉपी से हिन्दी में लिखा गया एक सुसाइड नोट एवं ब्लैक बोर्ड पर भी सुसाइड करने से संबंधित तथ्य लिखे मिले हैं। छात्रा की लिखावट की जांच एफएसएल टीम के हैंड राइटिंग एक्सपर्ट कर रहे हैं, रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले का पर्दाफाश हो सकेगा। मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया एवं सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है तथा हत्या एवं आत्महत्या सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल चल रही है। सभी रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सही खुलासा होगा।

एसपी ने बताया कि विद्यालय में छुट्टी के बाद कमरा बंद करते समय जांच नहीं किया जाना विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। प्रेसवार्ता में मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया एवं सदर डीएसपी अमित कुमार भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button