बिहार

MADHUBANI प्रधान डाकघर से आठ लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, FIR दर्ज

हेड पोस्टमास्टर सहित पांच नामजद, पुलिस ने जांच की शुरू

मधुबनी- 21 फरवरी। प्रधान डाकघर मधुबनी से आठ लाख रुपये का फर्जी तरीके से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मद तसलीम का फर्जी खाता बनाकर एफडी की रकम आठ लाख 11 हजार रुपया उस फर्जी खाते में ट्रांसफर कर फर्जी तरीके से निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद तसलीम ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नगर थाने में दर्ज कांड संख्या-87/26 में हेड पोस्टमास्टर अषोक झा,आदर्ष नगर निवासी साहिल सुमन,आरती देवी,सीएन झा एवं रजनी कांत झा को नामजद किया गया है। मोहम्मद तसलीम ने थाना को दिए प्राथमिकी आवेदन में कहा है कि आदर्श नगर कॉलोनी निवासी साहिल सुमन एवं आरती देवी जो प्रधान डाकघर का एजेंट है जिन्होने उन्हें प्रेरित कर प्रधान डाकघर में उनका खाता खुलवाया था। 27 जनवरी 2026 को एफडी खाता मेच्योर हुआ। जब वे अपने खाता से परिपक्वता राशि प्राप्त करने के लिए प्रधान डाकघर पहुंचे, तो उन्हें डाकघर के कर्मियों ने जानकारी दिया कि उनके आरडी खाता में परिपक्वता राशि उपलब्ध नहीं है।

पीड़ित ने कहा है कि जांच करने पर पता चला कि साहिल सुमन ने डाकघर के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवा लिया। इसके बाद साहिल सुमन ने डाकघर के कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके आरडी खाते की राशि 8 लाख 11400 रुपये को फर्जी तरीके से अपने पीएनबी के बचत खाते में ट्रांसफर कर लिया। साहिल सुमन ने डाक कर्मियों की मिलीभगत से 22 अक्टूबर 2025 को वह पूरी राशि अपने बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर करा लिया। इस मामले में डाककर्मी की मिलीभगत स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

डाकघर के अधिकारियों द्वारा कंप्यूटर रिकॉर्ड में दर्ज उनके मोबाइल नंबर को हटाकर उसकी जगह दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया, ताकि खाते से संबंधित किसी भी प्रकार का ओटीपी अलर्ट या किसी प्रकार की लेनदेन की सूचना आवेदक को प्राप्त न हो और वह अवैध निकासी कर सकें। यह कार्य अभिलेख में हेराफेरी एवं जालसाजी कर किया गया है। आरोपियों का यह कृत पूर्णतःधोखाधड़ी जालसाजी,विश्वासघात एवं आपराधिक षडयंत्र का गंभीर अपराध है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंचा है।

इधर एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्ट आफिस में गबन का मामला है। प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रहा है। नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button