
FATMI के पक्ष में तेजस्वी और सहनी ने मधुबनी में की चूनावी सभा, तेजस्वी ने कहा- भाजपा आपसी भाईचारा खत्म करना चाहती है
मधुबनी- 16 मई। कलुआही हाई स्कूल के मैदान में इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी मो. अली अशरफ फातमी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज महंगाई, बेरोजगारी,नारी सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मूंह नहीं खोल रहे है। प्रधानमंत्री अपने दस साल में एक भी वादों को पूरा नहीं कर सके हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी नफरत,धार्मिक उन्माद के आड़ में आपसी भाईचारा खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक करोड़ नौकरी, महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए, गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में और दो सौ यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी आरक्षण और संविधान को खत्म करना चाहती है, जिसे होने नहीं देना है। उन्होने कहा कि देष और राज्य के विकास के लिए राजद प्रत्याशी अली अषरफ फातमी को जिताने का काम करिये। वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और एनडीए द्वारा उसके साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते एनडीए को हराने की अपील की। मौके राजसभा सदस्य डा. फैयाज अहमद,पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव,विधायक बीणा भारती,विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक भावना झा आदि ने भी सम्बोधित किया।



