भारत

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण फेज-2 में अब तक 12 राज्यों में 98.89 प्रतिशत फार्म किए वितरित

नई दिल्ली- 20 नवंबर। चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज-2 के ताजा आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक गुरुवार तक कुल 50 करोड़ 97 लाख 44 हजार 423 मतदाताओं में से 98.89 प्रतिशत यानी 50 करोड़ 40 लाख 90 हजार 682 मतदाताओं को फार्म वितरित कर दिए गए हैं। इसमें से 10 करोड़ 28 लाख 99 हजार 248 फार्म डिजिटाइज हो चुके हैं।

राज्यवार स्थिति—

पश्चिम बंगाल में 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 मतदाताओं में से 7 करोड़ 64 लाख 25 हजार 717 फार्म वितरित और 1 करोड़ 57 लाख 78 हजार 333 डिजिटाइज हुए।

अंडमान-निकोबार में 3 लाख 10 हजार 404 मतदाताओं में से 3 लाख 10 हजार 346 फार्म वितरित और 77 हजार 202 डिजिटाइज हुए।

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से 2 करोड़ 10 लाख 15 हजार 986 फार्म वितरित और 43 लाख 73 हजार 830 डिजिटाइज किए गए।

गोवा में 11 लाख 85 हजार 34 मतदाताओं में से 11 लाख 85 हजार 16 फार्म वितरित और 6 लाख 40 हजार 851 डिजिटाइज हुए।

गुजरात में 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 मतदाताओं में से 5 करोड़ 6 लाख 48 हजार 159 फार्म वितरित और 1 करोड़ 37 लाख 43 हजार 348 डिजिटाइज किए गए।

केरल में 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855 मतदाताओं में से 2 करोड़ 70 लाख 31 हजार 145 फार्म वितरित और 9 लाख 43 हजार 129 डिजिटाइज हुए।

लक्षद्वीप में 57 हजार 813 मतदाताओं में से 57 हजार 813 फार्म वितरित और 26 हजार 630 डिजिटाइज हुए।

मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 मतदाताओं में से 5 करोड़ 72 लाख 80 हजार 577 फार्म वितरित और 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार 996 डिजिटाइज किए गए।

पुदुचेरी में 10 लाख 21 हजार 578 मतदाताओं में से 9 लाख 68 हजार 528 फार्म वितरित और 3 लाख 34 हजार 424 डिजिटाइज हुए।

राजस्थान में 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 मतदाताओं में से 5 करोड़ 42 लाख 56 हजार 471 फार्म वितरित और 2 करोड़ 59 लाख 72 हजार 725 डिजिटाइज किए गए।

तमिलनाडु में 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587 मतदाताओं में से 6 करोड़ 11 लाख 61 हजार 947 फार्म वितरित और 1 करोड़ 41 लाख 0 हजार 251 डिजिटाइज हुए।

उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाताओं में से 15 करोड़ 37 लाख 48 हजार 977 फार्म वितरित और 94 लाख 88 हजार 529 डिजिटाइज किए गए। इस अभियान में कुल 5 लाख 32 हजार 828 बूथ लेवल अधिकारी और 11 लाख 40 हजार 598 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए गए हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button