भारत

ED ने असम की पूर्व एडीसी सुकन्या बोरा की 7.33 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

गुवाहाटी- 22 अप्रैल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुवाहाटी ने पीएमएलए, 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए असम के कामरूप (मेट्रो) जिले की तत्कालीन अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सुकन्या बोरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 7.33 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।

ईडी की जांच में सामने आया कि बोरा के पास सरकारी सेवाकाल के दौरान ज्ञात स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में काफी अधिक संपत्ति थी। कुर्क की गई संपत्तियों में गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर स्थित फ्लैट, प्लॉट, बैंक बैलेंस और निवेश शामिल हैं।

मामला भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है, जिसमें पहले से ही राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन शाखा द्वारा जांच की जा रही थी। ईडी ने इन्हीं प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था। एजेंसी ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक पद पर रहते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करना है ताकि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती बरती जा सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button