बिहार

LPG सिलेंडर की बढी कीमत, महंगाई की मार से गरीबों की टूटी कमर: AAP

मधुबनी- 07 मार्च। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर आम लोगों के किचन, होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर की बढी कीमत की तीखी आलोचना करते हुए मिथिलांचल संघर्ष समिति के अध्यक्ष तथा आम आदमी पार्टी के फुलपरास विधानसभा प्रत्याशी गौरीशंकर इं. गौरी शंकर यादव ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढी कीमत से देश के गरीब व मध्यम वर्ग के घरों के चूल्हे को और ठंडा कर देगा। नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश दौरे पर होने वाले खर्च को रोका जाए तो इससे देश में महगाई पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन पीएम को सिर्फ विदेशी दौडा से मतलब रह गया है। उन्होंने कहा कि एसपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढोतरी देश के गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का बोझ उनकी कमर तोड़ देगा। बढी कीमत तुरंत वापस लेना चाहिए। महंगाई इतनी बढ गई है कि एक महीने में एक हजार रुपये तो गैस खरीदने में ही निकल जाएंगे। सरकार को गरीबों का ध्यान रखना चाहिए। सरकार के अधीन गैस कंपनियों से सरकार को लाभ मिलता है। जबकि गरीबों को जीना मुहाल हो गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button