
मधुबनी शहर में ट्रेफिक व्यवस्था चरमराई, DM-SP का फ्लैग मार्च काफला जाम में फंसा
मधुबनी- 09 अक्टुबर। दिपावली,छठ पूजा और लोकतंत्र का महापर्व सामने है। परंतू मधुबनी शहर में ट्रेफिक व्यवस्था पुरी तरह चरमराई हुई है। गुरूवार को मधुबनी शहर के हर चोक-चोराहों पर ट्रेफिक व्यवस्था ठीक नही रहने से आम लोगों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों एवं कर्मियों को सूबह से लेकर देर शाम तक जाम का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित डॉन बॉस्को स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल बसुआरा को मतदान कर्मियों का प्रषिक्षण केन्द्र बनाया गया है। मतदान कर्मियों को गुरूवार को प्रषिक्षण केन्द्र बसुआरा तक जाने में कई जगहों पर जाम का सामना पड़ा है।
खासकर भौआड़ा सिंघानिया चोक पर जाम के कारण बड़ी संख्या में मतदान कर्मी फंसे रहे। इसी तरह गुरूवार की शाम चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय में शांति व्यवस्था बनी रहे। जिसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनन्द शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार भारी संख्या में केन्द्रीय पुलिस बल एवं बिहार पुलिस के जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च के लिए निकले थे। जहां पैदल मार्च कर रहे दोनों वरीय अधिकारी को मधुबनी शहर के बाटा चोक पर जाम का सामना करना पड़ा। जाम को देखते हुए दोनों वरीय अधिकारी को पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों ने जाम से निकाला। जिसके बाद दोनों अधिकारी का फ्लैग मार्च का काफला आगे चुड़ी बाजार की ओर निकल गया।
जिला मुख्यालय में दिपावली,छठ पूजा और लोकतंत्र का महापर्व के मद्देनजर मधुबनी शहर में ट्रेफिक व्यवस्थ ठीक नही रहने के कारण लोगों को परेषानियों का सामना आये दिन करना पड़ रहा है। यही कारण है कि गुरूवार को जिले के दोनों अधिकारी को भी ट्रेफिक व्यवस्थ ठीक नही रहने के कारण जाम का सामना करना पड़ा।