
बिहार
DIG शिवदीप लांडे ने कर्तव्यहीनता के आरोप में 2 दारोगा को सेवा से बर्खास्त किया
सहरसा- 09 सितंबर। कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे ने कर्तव्यहीनता के आरोप में जिले के दो पुलिस पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सदर थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद एवं नवहट्टा थाना के तत्कालीन दरोगा उदय शर्मा पर विभागीय कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
तत्कालीन सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद पर शराब सेवन एवं कॉल गर्ल के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।दरोगा उदय शर्मा का भी शराब पीते तथा वरीय पदाधिकारियों को गाली गलौज करते वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस कप्तान लिपि सिंह द्वारा विभागीय जांच में दोनों दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी। उक्त अनुशंसा के आलोक में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे आरोप को सही पाते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है।



