बिहार

मधुबनी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता को लेकर DM ने की बैठक, दिए निर्देश

मधुबनी- 15 मार्च। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में पथ निर्माण एवं भवन निर्माण विभाग से संबंधित जिले की शीर्ष 10 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति,भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा कर कई निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके और जिले के विकास को नई गति मिल सके।

मधुबनी के प्रमुख योजनाएं एवं उनकी वर्तमान स्थिति में शामिल है। उनमें निधि चौक से रेलवे स्टेशन (महावीर मंदिर) सड़क चौड़ीकरण लगभग 3117.58 लाख की लागत वाली इस परियोजना का करीब 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है। जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र से औंसी जीरोमाइल से कमतौल कोठी 15.50 किमी लंबी इस सड़क परियोजना पर लगभग 6667.64 लाख की लागत से कार्य प्रारंभ किया गया है और आधारभूत निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी तरह बाबूबरही बाजार में पीक्यूसी सड़क एवं नाली निर्माण लगभग 621.54 लाख की लागत से चल रही इस योजना का करीब 13.5 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं मधुबनी शहर के सिघानिया चौक से सूडी हाई स्कूल सड़क निर्माण स्टेडियम चौक, महाराजगंज चौक और गांधी चौक होते हुए बनने वाली 2.45 किमी सड़क पर 1752.65 लाख की लागत से कार्य जारी है और लगभग 9 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। मधुबनी के आरके कॉलेज मुख्य द्वार भुवना उद्यान सड़क एवं नाली निर्माण 1270.72 लाख की लागत वाली इस योजना का कार्यादेश जारी कर दिया गया है तथा शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। राजनगर से मोतीपुर-खैरा सड़क चौड़ीकरण 12.50 किमी लंबी इस परियोजना पर 7337.73 लाख की लागत स्वीकृत है। कार्य प्रारंभ की प्रक्रिया जारी है। खजौली संतु चौक से सुक्की सड़क चौड़ीकरण लगभग 976.56 लाख की लागत वाली इस परियोजना के लिए पुनः निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। दीर्घकालीन सड़क अनुरक्षण योजना ओपीआरएमसी पैकेज 07ए से 8229.28 लाख की लागत वाली इस योजना का लगभग 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। ओपीआरएमसी पैकेज 07बी इस योजना के अंतर्गत सड़क अनुरक्षण का कार्य 7173.73 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसमें लगभग 82 प्रतिशत प्रगति हो चुकी है। खुटौना बाजार से तेनुआही सड़क चौड़ीकरण 15.55 किमी लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर 8356.24 लाख की लागत स्वीकृत है। अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और परियोजना अंतिम चरण में है। बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से मधुबनी जिले में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क और बेहतर होगा, यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुरक्षित बनेगी,व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करंे,ताकि योजनाओं का लाभ जिले के लोगों को समय पर मिल सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button