
बिहार
काम पर नही लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी: उपमुख्यमंत्री
पटना- 09 मार्च। प्रदेश में अंचलअधिकारी और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना रही है। पटना में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताली कर्मियों को जल्द काम पर लौटने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी शीघ्र अपने कार्य पर नहीं लौटते हैं, तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार पुरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक होने पर अस्थायी बहाली का रास्ता भी खुला रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंतजार की घड़ी अब समाप्त हो रही है और कर्मचारियों को शीघ्र अपने कार्य पर लौटना चाहिए।



