
DELHI:- रिश्वत लेते MCD का क्लर्क रंगेहाथ गिरफ्तार
नई दिल्ली- 24 अगस्त। एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी-भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) ने एक कार मैकेनिक से सड़क पर वर्कशॉप चलाने के बदले रिश्वत लेते एमसीडी के क्लर्क (एलडीसी) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान बुराड़ी की निरंकारी कालोनी निवासी विनोद कुमार (54) के रूप में हुई है।
एसीबी के मुखिया मधुर वर्मा ने बताया कि आरके पुरम सेक्टर-7 निवासी एक व्यक्ति ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि वह कार मैकेनिक है और सेक्टर-7 के पास फुटपाथ पर वर्कशॉप चलाता है। कुछ दिन से उसे एमसीडी के साउथ जोन में तैनात क्लर्क विनोद कुमाद और एक बेलदार परेशान कर रहे हैं। उससे वर्कशॉप चलाने के लिए दस हजार रुपये महीना मांग रहे हैं। शिकायत के बाद फौरन एसीबी ने एक टीम का गठन किया गया और पीड़ित से आरोपित को रुपये देने के लिए वर्कशॉप पर बुलाया। पीड़ित ने ऐसा ही किया। क्लर्क विनोद के रुपये लेते ही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



