क्राइम

DELHI:- यमुना नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत

नई दिल्ली- 08 जुलाई। लोनी से नहाने आए तीन दोस्तों की बुराड़ी इलाके में यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता है। गोताखोरों की टीम लापता युवक की लगातार तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार देर रात पुलिस को चारों युवकों के लापता होने की जानकारी मिली थी। इनकी बाइक और कपड़े यमुना नदी के किनारे मिली थी।

शुक्रवार सुबह से गोताखोर इनकी तलाश कर रहे थे। मृत युवकों की पहचान रामपार्क, लोनी गाजियाबाद यूपी निवासी कमल राणा(17), अशोक विहार लोनी गाजियाबाद निवासी इलियास (20) और खन्ना नगर नगरपालिका लोनी निवासी वसीम(15) के रूप में हुई है। जबकि लापता युवक की पहचान खन्ना नगर, नगरपालिका लोनी निवासी समीर (18) के रूप में हुई है।

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि गुरुवार को देर रात 1:22 पर पुलिस को सूचना मिली कि लोनी से छह लड़के ठोकर संख्या-सात सोनिया पुश्ता बुराड़ी स्थित यमुना में नहाने गए थे, लेकिन उसमें से चार अभी तक घर नहीं लौटे हैं। उनकी उम्र 15 से 20 साल के बीच है। सभी आपस में दोस्त थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस यमुना नदी के किनारे पहुंचे पुलिसकर्मियों को वहां कुछ कपड़े और इलियास की स्कूटी मिली। पुलिस ने गोताखोरों को घटना की जानकारी दी। बोट क्लब के इंचार्ज हरीश ने बताया कि सुबह छह बजे से गोताखोरों ने यमुना नदी में युवकों की तलाश शुरू की।

करीब साढ़े दस बजे गोताखोरो ने कमल राणा, इलियास और वसीम को नदी से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि चौथे युवक की तलाश जारी है।

दोपहर में घर से निकले थे सभी—

मृत युवकों के परिवार वालों ने बताया कि सभी अपने दोस्तों के साथ घर से निकले थे। परिवार वालों को यह नहीं पता कि सभी यमुना में नहाने के लिए गए हैं। इलियास के मामा नासिर ने बताया कि इलियास सिलाई कढ़ाई का काम करता था और ओपन से 12वीं कक्षा में पढ़ाई भी कर रहा था।

परिवार में उसके पिता अरमान, मां शबाना और भाई शोएब है। बृहस्पतिवार को जाफराबाद में रहने वाला दोस्त बाटला इलियास के पास आया था, फिर दोनों स्कूटी पर घर से निकाले थे। रात दस बजे तक इलियास के घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों को चिंता सताने लगी। उनलोगों ने बाटला से संपर्क किया। उसने बताया कि सभी यमुना में नहाने गए थे। पानी ज्यादा होने की वजह से वह यमुना में डूब गया।

उसने बताया कि घटना होने के बाद वह काफी डर गया था। उसके बाद परिवार वाले उनकी तलाश में यमुना नदी के पास पहुंचे। वहीं वसीम के पिता हैदर खान ने बताया कि वसीम दसवीं की परीक्षा दिया था। परिवार में उसकी पत्नी जुबेदा प्रवीण, बेटा तबरेज, जावेद, बेटी तरुण प्रवीण और नसरीन हैं।

गुरुवार सुबह वह अपने दोस्त अजय को टीसी दिलवाने के लिए यमुना विहार गया था। देर रात तक वसीम के घर नहीं पहुंचने पर उसके पिता ने अजय से पूछताछ की। अजय ने बताया कि अजय यमुना में नहा रहा था, तब वह अपने घर आ गया। हैदर ने अजय से इस बात की जानकारी देने की बात कही।

उसने बताया कि उसने वसीम की मां के फोन नंबर पर फोन किया था, लेकिन बात नहीं हो पाई। फिर सभी अजय को लेकर यमुना नदी के पास पहुंचे। जहां इलियास के हेलमेट से वसीम के कपड़े और पास ही अन्य युवकों के कपड़े मिले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की।

वहीं कमल राणा के परिवार में उसके पिता परसेराम, मां रेखा, भाई सागर और बहन खुशी है। परसेराम ट्रॉनिका सिटी में गार्ड की नौकरी करते हैं। कमल लोअर बनाने का काम करता था। साथ ही ओपन से 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। परिवार वालों का कहना है कि वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था और जल्द वापस आने की बाद कही थी। इसी तरह लापता समीर

परिवार वालों का कहना है कि छह लड़के वहां नहाने गए थे। स्थानीय मंदिर के पुजारी ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे सभी यमुना में नहा रहे थे। अभी तक समीर का कोई अता पता नहीं चला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button