
DELHI:- मयूर विहार फेस-3 में तेज रफ्तार कार ने 7 से ज्यादा लोगों को मारी टक्कर, यूवती की मौत
नई दिल्ली- 14 मार्च। गाजीपुर थाना क्षेत्र में मयूर विहार फेस-3 स्थित बुध बाजार में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने करीब सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय पुलिस व जिले के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक महिला की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि बुधवार करीब 9.30 बजे,सिल्वर रंग की एक हुंडई गाड़ी ने कई लोगों को टक्कर मारी। इसमें जख्मी सात लोगों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया है। घायलों में पांच महिलाएं तथा दो पुरुष हैं। सातों में से एक यूवती 22 वर्षीय सीता देवी पुत्री मुन्नालाल पता खोड़ा कॉलोनी,हयात नगर,गाजियाबाद की मौत हो गई है। आरोपित कार चालक भी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। आरोपित पुलिस की हिरासत में है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


