भारत

DELHI:- फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, महिला सरगना समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली- 26 जून। बाहरी जिला साइबर सेल ने बजाज फाइनेंस लिमिटेड के नाम पर चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। रोहिणी में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने महिला सरगना समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपित कॉल सेंटर से लोगों को क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देती थीं। इनके कब्जे से ठगी के लिए इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

डीसीपी समीर शर्मा ने रविवार को बताया कि महिला सरगना की पहचान बुराड़ी संत नगर निवासी मनीषा अहिरवाल (27) के रूप में हुई है। वहीं उसके दो टेली कॉलर की पहचान मंडी पहाड़ी निवासी कल्पना (21) और छतरपुर निवासी रीमा (23) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 31 मई को मुंडका निवासी दिलीप कुमार ने साइबर पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत की। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाली महिला ने खुद को बजाज फिनसर्व प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है। उसने बजाज फाइनेंस की एक फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा। लिंक को खोलकर उसमें अपना नाम पता लिखने के लिए कहा। उस लिंक के खोलते ही पीड़ित के बैंक खाते से करीब 25 हजार रुपये निकल गए।

पुलिस ने आरोपित के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू की। पुलिस ने फर्जी बेवसाइट के आईपी एड्रेस की जांच की, जिसमें मनीषा अहिरवाल का नाम आया। पुलिस ने लोकेशन के जरिए रोहिणी सेक्टर 8 स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा। जहां मनीषा सहित दो अन्य महिलाएं कॉल सेंटर चला रही थीं। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में मनीषा ने बताया कि वह पिछले दो साल से कॉल सेंटरों में काम कर रही थी। जहां से ठगी का गुर सीखने के बाद जनवरी 2022 में रोहिणी में अपना कॉल सेंटर खोल लिया। उसने दो महिलाओं को टेली कॉलर के रूप में भर्ती किया। उसके बाद वह अलग-अलग कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया। मनीषा ने बताया कि वह मूलतः अहमदाबाद, गुजरात निवासी कुणाल शाह के संपर्क में आई, जिसने उसे फर्जी वेबसाइट, फर्जी बैंक खाता और फर्जी सिम कार्ड मुहैया करवाया।

कुणाल फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। वहीं उसके एक दोस्त नेहा ने ग्राहकों का डेटा मुहैया करवाया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों से ठगी की है। पुलिस मनीषा के बैंक खाते की भी जांच कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button