क्राइम

DELHI:- गमछा न देने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली- 08 फरवरी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में गमछा न देने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रमजानी (18) के रूप में हुई है। दरअसल मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक रमजानी के दोस्त अभिषेक से गमछा मांग रहा था। मना करने पर आरोपित उससे धक्का-मुक्की करने लगा। रमजानी ने धक्का-मुक्की कर रहे लड़के को थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर तीन-चार आरोपितों ने रमजानी पर चाकू के कई वार कर दिए और फरार हो गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रमजानी परिवार के साथ शकूरपुर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता रमजानी मोहम्मद, मां व बाकी सदस्य हैं। रमाजानी प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार को मोहल्ले के लड़के व महिलाएं पुराने पड़ोसी युवक अभिषेक कुमार (19) के चैंपियन ऑटो में सवार होकर मूर्ति विसर्जन के लिए शास्त्री पार्क स्थित यमुना घाट आए थे। रमजानी भी इनके साथ आया था। देर शाम वहां पहुंचने पर सभी मूर्ति विसर्जन में लगे थे।

इस दौरान अभिषेक वहां खड़ा था। तभी उसके पास एक युवक आया और उससे कंधे पर डाला गमछा मांगने लगा। अभिषेक ने कहा यह कि गमछा नहीं, उसके दोस्त की कमीज है, दोस्त कपड़े उतारकर मूर्ति विसर्जन के लिए गया है। यह सुनकर आरोपित युवक जबरन रमजानी के कंधे से गमछा छीनने लगा। विरोध करने पर वह उससे धक्का-मुक्की करने लगा। यह देखकर पास में खड़े रमजानी ने आरोपित युवक को एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह युवक वहां से चला गया।

कुछ ही देर बाद आरोपित तीन-चार युवकों के साथ वहां पहुंचा। उसने आते ही रमजानी को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर पीछे से उसकी कमर में पांच-छह वार कर दिए। रमजानी वहीं गिर गया। अभिषेक बाकी लड़कों के साथ उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अभिषेक के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button