क्राइम

DEHLI:- एक ही रात में लूटपाट व हत्या के दो मामलों में आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली- 08 जनवरी। एक ही रात में दो कैब चालकों से लूट एवं हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के मोबाइल से आरोपितों ने कैब बुक की और लूटपाट के बाद चालक की हत्या कर दी। आरोपितों ने दोनों वारदातों में मोबाइल और 600 रुपये लूटे थे। इस मामले में मध्य जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान आकाश और जुनैद के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार पहली वारदात सुबह 10 बजे पता चली जब वैगनआर कार की पिछली सीट पर एक चालक का शव आनंद पर्वत इलाके में मिला। छानबीन के दौरान उसकी पहचान अनिल यादव के रूप में की गई। वह उबर के लिए गाड़ी चलाता था।

इसके कुछ घंटे बाद पुलिस को एक अन्य कैब चालक का शव भारत नगर में मिला। उसकी पहचान छबीलाल के रूप में की गई। वह ओला के लिए गाड़ी चलाता था। उसकी कैब गुलाबी बाग इलाके में लावारिस हालत में मिली। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने देखा कि उनके मोबाइल फोन और जेब में रखी नगदी गायब है। इसे लेकर लूट एवं हत्या का मामले दर्ज किया गया।

छानबीन के दौरान पुलिस ने उनकी कंपनी से संपर्क किया और आखरी बुकिंग के बारे में जानकारी मांगी। पुलिस टीम ने जब आखिरी बुकिंग करने वाले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि गुरुवार रात को ही वह मोबाइल चोरी हुआ था।

पीड़ित ने इसकी शिकायत भी पुलिस में दर्ज करवाई थी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने आरोपितों का पता लगा लिया और शुक्रवार रात एक आरोपित को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि चोरी के मोबाइल से आरोपितों ने इन दोनों गाड़ियों को बुक किया और लूटपाट करने के दौरान दोनों के चालक की हत्या कर दी। एक ही रात में दो कैब चालकों की हत्या कर उन्होंने मोबाइल और 600 रुपये लूटे थे। इनके द्वारा की गई अन्य वारदातों को लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button