बिहार

DARBHANGA:- अकराहा गैंगरैप कांड में पुलिस की विफलता के खिलाफ भाकपा(माले)-इंसाफ मंच प्रदर्शन, नेयाज ने कहा- नीतीश राज में अपराधियों को मिल रहा हैं सत्ता का सरक्षंण

दरभंगा- 08 जून। अकराहा की नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरैप के अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध में अशोक पेपर मिल थाना द्वारा दबाने की घटना की जांच कर कार्रवाई करने, नगर थाना अंतर्गत विभा देवी हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, जीएम रोड़ तिहरे हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार के 64 का बयान दर्ज करने, बहादुरपुर थानाकाण्ड- 98/22 जमीन विवाद में हुए दलित उत्पीड़न के झूठे मुकदमा को पुनः पर्यवेक्षण कर निर्दोष को दोषमुक्त करने, sc/st थाना कांड संख्या-11/22 में गरीब-कमजोर महादलित रामलखन सदाय को प्रताड़ित करने वाले दबंगों को गिरफ्तार करने,सर्वेश पासवान हत्याकांड में नगर विधायक व तात्कालीन बहादुरपुर थानाध्यक्ष की संलिप्तता की जांच करने, जेल में अवैध उगाही पर रोक लगाने व जेल में नवीन कुमार साह की हुई हत्या की जांच कराने आदि मांगो को लेकर भाकपा(माले), इंसाफ मंच व ऐपवा के बैनर तले दरभंगा एसएसपी के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, खेग्रामस जिलाध्यक्ष जंगी यादव, इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष अकबर रजा, ऐपवा की फूलो देवी, भाकपा(माले) संतोष यादव, विश्वनाथ पासवान, रंजन प्रसाद सिंह, मोती सहनी, कारी सहनी व विनोद सिंह आदि ने किया। प्रदर्शन कारी पोलो मैदान से जुलूस के शक्ल में निकलकर लहेरियासराय टॉवर, लहेरियासराय थाना होते हुए पुनः वापस एसएसपी कार्यालय के समक्ष घेराव में तब्दील हो गया। एसएसपी के कार्यालय गेट पर विनोद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा नीतीश राज में अपराधियों को सत्ता सरकार में सरक्षंण दिया जाता हैं। झूठे मुकदमे में गिरफ्तारी होता हैं और हत्या व गैंगरेप के अपराधियों को खुलेआम घूमने की छूट दिया जा रहा हैं। इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि सर्वेश पासवान हत्याकांड में नगर विधायक संजय सरावगी व तत्कालीन बहादुरपुर थानाध्यक्ष के कॉल डिटेल की जांच हो तो इनके संलिप्तता स्पष्ट हो जायेगा। खेग्रामस जिला अध्यक्ष जंगी यादव ने कहा अकराह में नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंग रेप के अभियुक्तों की एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं हुआ तो चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा। सभा को अकबर रजा,रंजन सिंह,विनोद सिंह, संतोष यादव,कारी सहनी,मोती सहनी, हजारी सहनी,मनोज महतो, अशोक सहनी, आइसा नेता प्रिंस कुमार, सुरजी देवी, माला देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। आंदोलनकारियों की वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस सह बहादुरपुर थानाध्यक्ष व लहेरियासराय थानाध्यक्ष की एसएसपी के चैम्बर में 16 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक वार्ता हुई।
अभिषेक कुमार

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button