ताज़ा ख़बरें

DARBHANGA:- सिंहवाड़ा के सेवानिवृत्त BEO पंडित रामचन्द्र झा विमल का निधन, शोक में डुबा मिथिलांचल

दरभंगा- 25 नवंबर। मिथिला के मधुबनी जिला के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के नाहस रुपौली गांव निवासी एवं दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड से अवकाश प्राप्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पंडित रामचन्द्र झा विमल (उम्र 90) के निधन पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी शोक व्यक्त की है।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वाले में मैथिली अकादमी पटना के पूर्व अध्यक्ष एवं मिथिला मैथिली के अंतर्राष्ट्रीय उद्घोषक पंडित कमलाकांत झा,पीटीआई मधुबनी के जिला संवाददाता चंद्रकांत झा,प्रोफेसर विजयकांत झा,रिटायर्ड कर्नल विजयकांत झा,विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा के सचिव प्रोफेसर वैद्यनाथ चौधरी बैजू बाबू,दरभंगा नगर निगम संख्या सोलह के वार्ड पार्षद सोहन यादव,आकाशवाणी दरभंगा के जिला संवाददाता एवं भारत निर्वाचन आयोग के दरभंगा जिला के आईकाॅन साहित्यकार मणिकांत झा,कटिहार से अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन डॉ श्यामचंद्र झा,मधुबनी के वरिष्ठ पत्रकार आकिल हुसैन,गौतम झा,शैलेन्द्र कुमार झा,सेन्ट्रल बैंक के अवकाश प्राप्त प्रबंधक अजीत कुमार सिंह,सियाराम झा,श्रवण कुमार झा,बिटलू जी,दिनेश झा,नाहस रुपौली के पूर्व मुखिया गंगा नाथ झा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। मालूम हो कि वे अपने पीछे ज्येष्ठ पुत्र अशोक कुमार झा,संतोष कुमार झा,छोटू झा,बब्लू झा सहित तीन पुत्रियां,चार पौत्र,तीन पौत्री,एक प्रपौत्री के अलावा एक भड़ा पूरा खुशहाल परिवार छोड़ गए हैं। उनका निधन शुक्रवार की शाम दरभंगा के बैंक काॅलनी लक्ष्मी सागर डेरा स्थित आवास पर हो गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button