
DARBHANGA:- पंडित देवीकांत झा के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन
दरभंगा- 04 दिसम्बर। लहरियासराय शाहगंज स्थित मिथिला विभूति एवं वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार पंडित देवी कांत झा के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। विगत सात दिन तक चलने वाले अनुष्ठान में कथावाचक प्रभु नारायण दास उर्फ प्रमोद बाबा आयोध्या ने अपने कथा से संपूर्ण वातावरण को धार्मिक बना दिए। तथा श्रोता को झूमने पर विवश कर दिया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रोता एवं दर्शक उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन का आनंद लिए।

जजमान के रूप में श्रीमती वीणा झा,देवी कांत झा रहें। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा,पंडित रूप कांत झा,प्रोफेसर विजय कांत झा,वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकांत झा,राजेंद्र झा सहित हजारों की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस धार्मिक कार्य के लिए चारो ओर पंडित देवी कांत झा को सराहा जा रहा है। सराहनीय योगदान में सुर्जकांत झा,प्रणव झा,निशांत कुमार झा,शिवम झा ने दिया।।



