
DARBHANGA:- चर्चित शिक्षक मंसूर आलम हत्याकांड का खुलासा, मदरसा के संचालक मुफ्ती अनवर ने कराई थी हत्या, दो सुपरी किलर गिरफ्तार, मदरसा में शिक्षिका है मृतक की पुत्री, मुफ्ती अनवर और उनकी पुत्री के संबंध की हो रही जांच
दरभंगा- 02 जून। जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा-कमतौल सड़क पर पिछले 28 मई को शिक्षक मंसूर आलम के हत्या मामले का दरभंगा पुलिस ने खुलासा करते हुए संलिप्त दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। दरभंगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सिनियर एसएसपी ने उक्त जानकारी दी। सिनियर एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद सदर टु एसडीपीओ नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। उन्होने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाईल नम्बर से अपराधियों तक पहुंची। जहां एसआईटी की कड़ी मेहनत के बाद पुरे मामले का खुलासा हुआ है। शिक्षक मंसूर आलम के हत्या के लिए दो लाख की सुपारी एक मदरसा के संचालक मुफ्ती शहाब अनवर ने दी थी। सिनियर एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में सीतामढ़ी जिले के आरा महिसवारा निवासी छोटु उर्फ दिनेष कुमार एवं सीतामढ़ी जिले के गौगरा थाना क्षेत्र के निवासी साधु उर्फ अंकित कुमार शामिल है। वहीं एक अन्य अपराधी जिसने हत्या कराने की दो लीख सुपारी ली थी, वह फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, उसी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि हत्या से पूर्व सुपारी के दो लाख में से एक लाख की रकम दी गयी थी और बाकी एक लाख हत्या के बाद देने की बात हुई थी। एक लाख की रकम बैंक खाता के द्वारा दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि मदरसा के संचालक मुफ्ती अनवर का ईलाज डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा है। उसके ठीक होने के बाद पुलिस उससे आगे की पुछताछ करेगी। एसएसपी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मृतक मंसूर आलम अपनी लड़की की शादी कहीं करना चाह रहे थे, लेकिन मुफ्ती अनवर नही चाह रहे थे। उसी विवाद के चलते मुफ्ती अनवर ने उनकी हत्या सुपारी देकर कराई। एसएसपी ने मुफ्ती अनवर और लड़की के संबंध के बारे में बताया कि अभी कोई साक्ष्य सामने नही आये हैं, पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने दोनों अपराधी के साथ हत्या में संलिप्त बाईक और टी-शर्ट बरामद किया है।




