
DARBHANGA:- ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन,डॉन बॉस्को स्कूल सकरी के बच्चों का रहा दबदबा
दरभंगा- 16 अक्टूबर। स्थानीय नगर भवन टाउन हॉल में ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 200 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 10 तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नियुद्ध फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा करवाया गया।

जिसके मुख्य संचालक मिस्टर कृष्ण देव शर्मा एवं मिस्टर अमरजीत कुमार थे। साथ ही इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नेपाल के मिस्टर विजय कुमार, जोकि ऑल इंडिया ताइक्वांडो ऑर्गेनाइजेशन के सचिव भी मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जबकि दूसरा स्थान डॉन बॉस्को स्कूल,सकरी मधुबनी एवं तीसरा स्थान सेंट जेवियर स्कूल भरवारा का रहा। यह आयोजन पिछले 2 दिनों से चल रहा था। जिस का समापन रविवार को हुआ।



