
DARBHANGA:- डीपीएमआई में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर बोले AIMIM नेता नजरे आलम, कहा- छात्रों में पढ़ाई के साथ खेल जरूरी
दरभंगा- 20 दिसंबर। दरभंगा शहर के गायत्री मंदिर स्थित प्रसिद्ध पैरामेडिकल संस्थान डीपीएमआई में मंगलवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन एआइएमबी के अध्यक्ष सह एआईएमआईएम नेता नजरे आलम,मिल्लत कॉलेज के डाक्टर जोहा सिद्दीकी एवं कॉलेज प्राचार्य फौजिया जमाल के हाथों उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। हमेशा किताबों की दुनियां में डूबे छात्रों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए हर वर्ष संस्थान द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष कुल छह प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें लुडो,चेस,कैरम,टेबल टेनिस आदि शामिल थी। जिसमें संस्थान के 118 छात्रों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि नजरे आलम ने संस्थान प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल जरूरी है। इस तरह के खेल आयोजन से छात्रों में ताजगी आती है और मानसिक संतुलन बना रहता है। संस्थान के हेड जावेद खान ने कहा कि संस्थान हमेशा ही अपने छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ अतिरिक्त गतिविधियां आयोजित करता रहता है। यही कारण है कि यहां का वातावरण हमेशा ही आनंदित रहता है। इस मौके पर अजमतुल्लाह अबुसईद,अरशुद्दीन दुलारे,डाक्टर महताब खान,संस्थान के कार्यकारी प्रशासक मोo इबरार आलम सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहे।



