भारत

त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ सरकार की नाकामी: राहुल गांधी

नई दिल्ली- 25 अक्टूबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और यात्रियों की परेशानी को सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि हर साल त्योहारों के समय बिहार लौटने वाले लोगों को असुविधा और अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ता है।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में क्षमता से दोगुने यात्री सफर कर रहे हैं और लोगों को दरवाजों और छतों तक लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार के 12,000 स्पेशल ट्रेनों के दावे कहां हैं और क्यों हर साल स्थिति और खराब होती जा रही है। बिहार और पूर्वी भारत के लोग अगर अपने राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन पा रहे होते, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। राहुल गांधी ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा नागरिकों का अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button