
MADHUBANI शहर के सूडी स्कूल मैदान पर सजा मां शेरावाली का दरबार, दर्शन को उमडी भक्तों की भीड़
मधुबनी- 25 मार्च। शहर के सूडी स्कूल मैदान स्थित चैती दुर्गा पूजा स्थल पर माता शेरावाली का दरबार सज गया है।
माता के जयकारे के बीच पट खोला गया। पट खुलते ही देवी दुर्गा की दर्शन-पूजन के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ परी है। इससे पूर्व सुबह पूजा स्थल पर बेलतोड़ी अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। पूजा स्थल पर पं. गोपाल झा, पं. राजेश झा, पं. शंकर झा, पं. मोहन पाठक, पं. कमलेश झा के नेतृत्व में माता दुर्गा की स्तुति गुंजायमान हो रही है।
पूजा के संचालन में चैती नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह व्यवस्थापक सतीश कुमार महथा ने बताया कि 26 मार्च गुरुवार महा अष्टमी, 27 मार्च शुक्रवार महानवमी त्रिशुलनी पूजा हवन तथा 28 मार्च शनिवार को अपराजिता पूजा, देवी विसर्जन, जयन्ती धारण एवं भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पूजा स्थल स्थित बच्चों के लिए झूला, मिठाई दुकान, खिलौने व अन्य दुकान लगाए गए है। पूजा स्थल की साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मेला की निगरानी के लिए सीसीटीवा कैमरा लगाई गई है। पूजा के संचालन में मेला प्रभारी दिनेश पंजियार, सचिव घनश्याम पंडित, कोषाध्यक्ष देबू नायक, उपाध्यक्ष अंकित कुमार महथा, सदस्य सन्नी नायक, सहित समिति सदस्य जुटे है।



