
भाजपा नेता चौबे का विवादित बयान, कहा- हिन्दू तीन से अधिक बच्चे पैदा करें
दरभंगा- 01 नवंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने दरभंगा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया। अश्विनी चौबे ने मुस्लिम वोटरों पर हमला बोलते हुए कहा कि हम उन्हें मतदाता नहीं,भाग्यविधाता मानते हैं। मुस्लिम समुदाय के लगातार बढ़ते जनसंख्या पर हिन्दुओ से अपील करते हुए कहा कि तीन से ज्यादा बच्चा पैदा करें।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय और जनसंख्या मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। चौबे ने कहा कि महागठबंधन मुस्लिमों को सिर्फ वोटर मानता है, जबकि भाजपा उन्हें भाग्यविधाता मानती है। हम स्वास्थ्य,शिक्षा,अनाज, सड़क,बिजली,पानी हर सुविधा बिना भेदभाव के देते हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद मुस्लिम समुदाय का मत भाजपा को नहीं मिलता। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए कहा कि मुस्लिम आबादी लगभग 25 प्रतिशत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिंदू दो बच्चे पैदा करते हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय में तीन से अधिक बच्चे होते हैं। चौबे ने कहा कि अब हिंदुओं को भी तीन या उससे अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा की इस बार मिथिला क्षेत्र से उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
अश्वनी चौबे ने तेजस्वी यादव के बिना नाम लिए कहा की ये जो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है वो 14 तारीख के बाद काल कोठरी का मुख्य कैदी होगा मुख्यमंत्री होना तो दूर की बात है।



