
मधुबनी शहर के सूडी स्कूल चैती दुर्गा मंदिर पर सज रहा माता का दरबार, भव्य पंडाल का निर्माण
मधुबनी- 15 मार्च। शहर के सूडी स्कूल मैदान स्थित चैती दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गया है। भव्य पंडाल का निर्माण शहर के गिलेशन बाजार के पूर्वे टेंट द्वारा किया जा रहा है। माता दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निर्माण मूर्तिकार समस्तीपुर के मनोज पंडित द्वारा किया जा रहा है। लाइट साऊंड के लिए गांधी चौक के गोलू लाइट, फूलों की सजावट रवि फूल पेलैस गांधी चौक द्वारा किया जा रहा है। पूजा के 43वीं साल पर दुर्गा भवन का रंग-रोगन कार्य पूरा कर लिया गया है। चैती दुर्गा पूजा पर झूला, खेल-तमाशा आकर्षण का केंद्र होगा। मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मधुबनी शहर के सूडी स्कूल चौक स्थित चैती नवरात्र को लेकर चैती नव दुर्गा पूजा समिति की बैठक पूजा स्थल पर हुई। बैठक में 19 मार्च को कलश स्थापन से 28 मार्च विसर्जन तक की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष सह व्यवस्थापक सतीश कुमार महथा, मेला प्रभारी दिनेश पंजियार, सचिव घनश्याम पंडित, कोषाध्यक्ष देबू नायक, उपाध्यक्ष अंकित कुमार महथा, सदस्य सन्नी नायक, सहित समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार महथा ने बताया कि पूजा स्थल स्थित बच्चों के लिए झूला, मिठाई दुकान, खिलौने व अन्य दुकान लगाए जाएंगे। पूजा स्थल की साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था होगी। पूजा की निगरानी के लिए सीसीटीवा कैमरा लगाई जाएगी। यत्र-तत्र कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूकता अभियान चलाई जा रही है।



