भारत

Congress सरकार ने सुशासन दिया, लेकिन भाजपा के झूठे प्रचार से हार गए: गहलोत

जयपुर- 01 मार्च। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम ने गारंटी शब्द भी कांग्रेस से चुराया है। कांग्रेस सरकार ने सुशासन दिया, लेकिन भाजपा के झूठे प्रचार से हार गए। पूर्व सीएम गहलोत ने शुक्रवार को सिविल लाइंस में नए बंगले में प्रवेश करने के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान के सीएम का रिमोट दिल्ली के पास है। सीएम महज छाया मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री से ज्यादा उपमुख्यमंत्री की चलती है। गहलोत ने कहा कि पीएम ने गारंटी शब्द भी कांग्रेस से चुराया। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाले का आरोप लगाते हुए गहलोत ने सवाल उठाया कि यदि 2024 में ये चुनाव जीत गए तो आगे चुनाव होंगे या नहीं, अगर होंगे तो चंडीगढ़ की तरह ही होंगे या रूस और चीन की तरह यहां चुनाव होंगे।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस सरकार ने गुड गवर्नेंस दी, लेकिन झूठ से हार गए। उन्होंने उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकाण्ड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने ने यह झूठा प्रचार किया कि कन्हैयालाल को पांच लाख और एक मुसलमान को 50 लाख रुपये की सहायता दी गई। गहलोत ने ईआरसीपी – यमुना जल मामले में भी भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। हिमाचल प्रदेश के घटनाक्रम को भी गहलोत ने इसे भाजपा का किया धरा बताया।

लोकसभा की तैयारी पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, भले ही चुनाव नहीं जीत पाए, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के मामले में गहलोत बोले कि जिनको भी जाना है वे जल्द चले जाएं, जाने वाले को जबरदस्ती रोकने का मतलब भी नहीं है। जो जा रहे हैं, उनके बाद नई पीढ़ी को तो मौका मिलेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button