
बिहार
कांग्रेस पार्टी ने मधुबनी जिलाध्यक्ष की कमान युवा चेहरा रुपन झा के हाथों में सौंपा
मधुबनी- 30 मार्च। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मधुबनी जिलाध्यक्ष के पद पर युवा चेहरा नलिनी रंजन झा ऊर्फ रुपन झा को मनोनीत किया है। रुपन झा के मनोनीत होने से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
ईधर रुपन झा को जिलाध्यक्ष बनने पर डिप्टी मेयर सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमानुल्लाह खान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र ने हर्ष व्यक्त करते हैं हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने जिला की कमान युवा चेहरे के हाथों में सौपा है। हमें उमीद है कि कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में मधुबनी जिला में काफी मजबूत होगी।



