बिहार

CM नीतीश ने निर्माणाधीन नेहरू पार्क का किया मुआयना

पटना- 03 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नेहरू पथ स्थित पुनाई चक के समीप निर्माणाधीन नेहरू पार्क का मुआयना किया। उन्होंने निर्माणाधीन पार्क में स्थापित हो रही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा, पार्क के सौन्दर्यीकरण, पौधारोपण, प्रकाश की व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 14 नवम्बर से पहले हर हाल में नेहरू पार्क के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नेहरू पार्क में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था एवं अधिक से अधिक पौधारोपण का कार्य सुनिश्चित करें।

पटना जंक्शन स्थित स्टेशन गोलम्बर प्रांगण में वर्षों से स्थापित स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा एलिवेटेड रोड बनने के कारण काफी नीचे हो गई थी और ठीक से दिखाई भी नहीं दे रही थी। स्टेशन गोलंबर प्रांगण में पटना मेट्रो का भी निर्माण कार्य होना है। ऐसी स्थिति में स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को स्थानांतरित कर नेहरू पार्क में पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नेहरू पथ का नामकरण पहले जवाहर लाल नेहरू मार्ग किया गया था लेकिन नाम बड़ा होने के कारण वह लोगों के बोलचाल की प्रचलन में शामिल नहीं हो सका। इसलिए पुनः हम लोगों ने इसका नामकरण नेहरू पथ किया, जिसके कारण अब सभी लोग जानने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेहरू पथ का साइनेज हर जगह लगा दिया जाय ताकि लोगों को समुचित जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button