बिहार

CM नीतीश के दावतें इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत, इफ्तार के बाद सीएम ने प्रदेश में अमन-चैन की मांगी दुआ

पटना- 15 अप्रैल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हर वर्ष इसका आयोजन होता रहा है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण इफ्तार का आयोजन नहीं हो पा रहा था। आज के आयोजन में राज्य के विभिन्न जगहों से कई लोग आये हैं। मुझे इसकी खुशी है। रोजे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कई बातें कही गई हैं। उपदेश में कई बातें भी कही गई हैं जिसे समझने की जरूरत है। सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम के साथ रहना है। सीएम नीतीश कुमार ने इफ्तार के बाद प्रदेश में अमन-चैन की दुआ भी मांगी।

इस अवसर पर इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति,आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआयें कीं। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बारी-बारी से तमाम आगत अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया।

मौके पर केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस,पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल,शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मंत्री सुनील कुमार, निर्माण मंत्री नितिन नवीन,सांसद रामकृपाल यादव एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button