ताज़ा ख़बरें

CM धामी ने की कोरोना से बचाव कार्यों की समीक्षा

देहरादून- 24 दिसम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जनपदों से समीक्षा के बाद 31 दिसम्बर को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निरंतर स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य में कोविड-19 उपचार हेतु कुल 27186 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। राज्य में कुल 13674 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोरोना के उपचार के लिए 6572 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 2113 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर उपचार के लिए 1655 आईसीयू बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 1451 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर उपचार के लिए 1016 वेंटिलेटर आरक्षित किए गए हैं। राज्य में कुल 532 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं। प्रदेश में कुल 22420 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 9828 ऑक्सीजन कॉन्सेनट्रेटर, 71 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट कार्यशील हैं। इसके अतिरिक्त 17 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट स्थापना का कार्य गतिमान हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button