बिहार

CM नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले को दी 252 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

पटना- 23 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जहानाबाद जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने जहानाबाद पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदियों का सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।

इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां स्कूली बच्चों के लिए बनाए जा रहे ड्रेस के संबंध में भी जानकारी ली। सिलाई केंद्र से जुड़ी जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से काम करिए, सरकार हर तरह की सुविधा उपलब्ध करा रही है। आपलोगों को स्व-रोजगार देने हेतु सरकार हर संभव कार्य कर रही है।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला में एन०एच० 110 से एस०एस० कॉलेज तक पथ निर्माण कार्य, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, घोसी के अधीन मंडई वीयर एवं उससे निकलनेवाली दायां एवं बायां मुख्य नहर प्रणाली तथा संरचनाओं का निर्माण कार्य, प्रखंड सह अंचल कार्यालय काको, घोसी, मखदुमपुर के भवन का निर्माण कार्य सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर जहानाबाद जिले के लिए 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं 182 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक कार्य से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया।

जीविका के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए

कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए।

मुख्यमंत्री ने 9066 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 145 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उद्यमियों के बीच 1 करोड़ 82 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उद्योग विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री सह जहानाबाद जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, विधायक राहुल शर्मा, विधायक ऋतुराज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, जहानाबाद जिला की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button