ताज़ा ख़बरें

CM योगी ने दी रमजान की बधाई

लखनऊ- 02 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है। इसी विरासत और परम्परा को अक्षुण्ण रखते हुए कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोग सभी सावधानियां बरतते हुए रमजान के दौरान धार्मिक कार्य सम्पन्न करें।

गौरतलब है कि आज शाम को रमजान का चांद दिखा। रविवार को पहला रोजा होगा। प्रदेश के कई इस्लामिक शिक्षण संस्थाओं ने शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर चांद दिखाई देने का ऐलान किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button