ताज़ा ख़बरें

CM पद से इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे, मंत्री समूह ने दिया सर्वाधिकार

मुंबई- 28 जून। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे फिलहाल इस्तीफा नहीं देंगे। वे अविश्वास प्रस्ताव आने पर उसका मजबूती से सामना करेंगे। मंगलवार को महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री समूह की बैठक में राज्य में चल रहे सियासी संकट के संदर्भ हर तरह का निर्णय लेने का सर्वाधिकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दिया गया है। इस बैठक में दूसरे चरण में 7 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया है।

बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में विश्वास भी जताया है। मंत्री समूह की बैठक में महाराष्ट्र में मानसून की स्थिति तथा जलसंचय व जलापूर्ति के संदर्भ में भी चर्चा की गई।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार पर विपक्ष की ओर से संकट पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। इन सभी स्थितियों का सामना महाविकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी दल साथ मिलकर करने वाले हैं। बैठक में उपस्थित मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे महाविकास आघाड़ी के संदर्भ में जो भी निर्णय लेंगे, वह सभी को मान्य रहेगा। साथ ही बैठक में अगर सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तो उसका सामना करने की भी तैयारी दिखाई गई है।

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार अपना काम कर रही है। मीडिया में ही लोगों को भ्रमित करने की निराधार खबरें प्रसारित की जा रही हैं। अगर राज्य सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो महाविकास आघाड़ी सरकार इसका भी मजबूती से मुकाबला करेगी।

बैठक के बाद गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया कि महाविकास आघाड़ी मंत्री समूह की बैठक में दो चरण में सूबे में पुलिस भर्ती करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के अनुसार राज्य में पहले चरण में 5 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हो चुकी है। आज मंत्री समूह की बैठक में दूसरे चरण की 7 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती का निर्णय लिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button