बिहार

CM नीतीश ने समाधान यात्रा के क्रम में की मत्स्य,बत्तख पालन सहित मखाना प्रोसेसिंग यूनिट की सराहना की

अररिया- 03 फरवरी। अररिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के क्रम में रानीगंज के खरहट और मोहनी पंचायत में मत्स्य उत्पादन,बत्तख पालन,मखाना प्रोसेसिंग यूनिट के साथ जैविक खेती एव सूक्ष्म सिंचाई का जायजा लिया और किसानों और ग्रामीण महिलाओं खासकर जीविका दीदी की ओर से किए गए सफल कार्यों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।अररिया कॉलेज स्टेडियम में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के बाद मौजूद बिहार सरकार के मंत्री संजय झा,शाहनवाज आलम,लेसी सिंह,प्रो.चंद्रशेखर यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया।जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला रानीगंज के थरहट की और निकल गए।मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के 18वें दिन अररिया पहुंचे थे।अररिया कॉलेज में आने के बाद रानीगंज के खरहट में पोखर,बायो फ्लॉक विधि से मत्स्य पालन,जलपरी जीविका मत्स्य उत्पादन समूह का अवलोकन के साथ बत्तख पालन,मत्स्य उत्पादन,सोलर लाइट,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा लगाये गए हर घर नल जल योजना और बत्तख घर का निरीक्षण किया।इसके अलावे खरहट में जैविक खेती एव सूक्ष्म सिंचाई का निरीक्षण,पंचायती राज विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य का अवलोकन के साथ टोला भ्रमण और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

रानीगंज के खरहट के बाद मुख्यमंत्री का काफिला के मोहनी पंचायत पहुंचा। मोहनी पंचायत में समेकित मत्स्य और मुख्यमंत्री कलस्टर योजना के तहत मखाना तालाब का निरीक्षण के साथ ही अरेटर का उद्घाटन एव मत्स्य उन्नत इनपुट बीज उत्पादन योजना का डमी चेक वितरण किया।बत्तख घर के निरीक्षण के साथ मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का सीएम ने बारीकी से निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री रानीगंज के खरहट और मोहनी पंचायत में खासकर मत्स्य उत्पादन और मखाना प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर काफी संतुष्ट दिखे और कार्य उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा की और भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button