बिहार

CM नीतीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 9,888 अभ्यर्थियो को दिया नियोजन पत्र

पटना- 03 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अन्तर्गत 9 हजार 8 सौ 88 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जिसमें 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं 8,035 विशेष सर्वेक्षण अमीन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 20 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने 5 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 75 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। बाकी अभ्यर्थियों को सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत आज जो नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। यह बहुत अच्छा है । यह नियुक्ति पत्र वितरण का काम हम लोगों ने बहुत पहले सोचा था। मुझे खुशी है कि आज 9,888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। अभी विस्तार से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने सर्वेक्षण संबंधित कार्य एवं उसको पूर्ण करने के संबंध में सब कुछ बताया है। सभी जगह जमीन का झगड़ा होता है, किसका है ये तय नहीं है। जमीन को लेकर झगडा के चलते विवाद और हत्याएं होती है। 60 प्रतिशत मामला इससे जुडा होता है। हम लोगा ने वर्ष 2005 से काम करना शुरू किया तो इन सब चीजों पर भी कार्य शुरू किया। हम लोग ने सोचा है कि जमीन से संबंधित विवाद खत्म हो, एक-एक चीज तय हो जानी चाहिए। यह तय हो जानी चाहिए कि जमीन किसकी है। इसके लिये बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया। वर्ष 2013 में एरियल फोटोग्राफी का काम शुरू किया गया। हमारी इच्छा है कि जमीन विवाद समाप्त हो और समाज में शांति का माहौल रहे। आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से उम्मीद है कि मन लगाकर सर्वेक्षण कार्य को तेजी से पूर्ण करेंगे।

सीएम ने कहा कि अपर मुख्य सचिव और मंत्री से मै कहूंगा कि जुलाई 2025 तक कार्य को पूर्ण करें। भूमि सर्वेक्षण संबंधी कार्य जितना जल्दी पूर्ण हो जायेगा तो भूमि विवाद समाप्त हो जायेगा और आपस में सभी प्रेम और भाईचारे के साथ सभी रहेंगे ।

उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं जिलों के प्रभारी मंत्री भी जुड़े हुए है। सभी कार्यों की निगरानी करते रहे। नवनियुक्त कर्मियों को मैं अपनी शुभकामनायें देता हूं और उम्मीद करता हूं कि अपने कार्यों का निष्पादन बेहतर ढंग से करते हुये तेजी से पूर्ण करेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button