
CM नीतीश के ‘समाधान’ यात्रा का मधुबनी को मिला सौगात, मधुबनी स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, बनेगी स्टेडियम से गुजरने वाली सड़कें, सीएम के आदेश पर विभाग ने की जांच
मधुबनी- 12 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का मधुबनी जिलावासियों को कई सौगात मिला है। इससें मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित जर्जर स्टेडियम एवं स्टेडियम से गुजरने वाली बदहाल सड़क का जीर्णोद्धार शामिल है। शहर के एकमात्र जर्जर स्टेडियम का जीर्णोद्धार होगा। लगभग आठ सालों से बंद पड़े जर्जर स्टेडियम के कायाकल्प का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में गुरुवार को अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्थलीय जांच कर चार बिन्दुओं पर अपना प्रतिवेदन विभाग को भेजा है। इस टीम ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव वंदना प्रेयसी के निर्देश पर जांच की है। इस में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के उपनिदेशक,भवन निर्माण निगम लिमिटेड दरभंगा के महाप्रबंधक,जिला खेल पदाधिकारी और भवन निर्माण निगम लिमिटेड मधुबनी के कनीय अभियंता शामिल थे। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मधुबनी स्टेडियम की हालत काफी जर्जर है। तथा जो अवशेष बचा है वह उपयोग में लाने लायक नहीं है। इनकी रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टेडियम के चारों ओर बने घर और अन्य एरिया का पानी इसमें ही आता है, जिससे इसकी स्थिति नारकीय बनी है। इसके अंदर बड़े बड़े झाड़ झंखाड उग आए हैं। इसका एप्रोच कच्ची है और वह भी गंदगी से पटा हुआ है। इसका नये सिरे से प्राक्कलन बनाकर इसका जीर्णोद्धार किया जा सकता है।
उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने उठाया था मुद्दा—
उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने इस जर्जर स्टेडियम और यहां की जर्जर सड़क का मुद्दा सीएम समाधान यात्रा की समीक्षा बैठक में उठाया था। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने इन दोनों ही समस्याओं का समाधान त्वरित रुप से करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया था। जिसके आलोक में प्रधान सचिव वंदना प्रेयसी ने विभागीय टीम को गुरुवार को ही स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
बदलेगी स्टेडियम रोड की किस्मत —

इसके साथ ही स्टेडियम रोड के नाम से फेमस मच्छहट्टा से महाराजगंज की सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने बताया कि इसका प्राक्कलन पहले ही बनाया गया है। इसका प्रतिवेदन विभाग को भेजा गया है। बाईपास के रुप में महत्वपूर्ण यह सड़क स्टेडियम रोड से गुजरता। पीडब्लूडी नगर निगम और स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकार की तिकड़ी में फंसे इस सड़क की मरम्मत नहीं हो सका। जिस सड़क से हर वक्त वाहनों की आवाजाही होती थी, वह आज विरान है। पूरे दिन रात में इक्के दूक्के वाहन ही इधर से भूल भटके आ जाते हैं। या फिर स्थानीय कॉलनियों के लोगों का अपना वाहन आता जाता है। अब हालत इतनी खराब है कि यह बच्चों का प्ले ग्राउंड के रुप में उपयोग में लाया जा रहा है। बाइपास के रुप में महत्वपूर्ण सिंघानिया चौक से महाराजगंज की जिसकी जर्जरता जानलेवा हो चुकी है। इसकी खतरनाक स्थिति के कारण इस साल दो दर्जन से अधिक बाइक व अन्य सवार जख्मी हो चुके हैं। इस सड़क से अब चलना दुभर हो चुका है। लगभग एक किमी की इस सड़क पर हर दिन जो भी भटके हुए लोग पहुंच जाते हैं, वे उपर वालों के रहमोकरम के लिए प्रार्थना करने लगते हैं।
स्टेडियम रोड काफी है महत्वपूर्ण—
यह सड़क जिले भर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरभंगा, रैयाम व अन्य पंचायतों से आने वाले वाहन इस होकर ही शहर से बाहर निकलता रहा है। रहिका, शहर के आउटर स्थान व अन्य प्रखंडों के लिए लोग पंडौल या अन्य स्थानों से आने के बाद इसहोकर ही आते जाते हैं। शहर में दो ही बाईपास सड़क है। एक जलधारी चौक से रांटी की ओर और दूसरी सड़क सिंघानिया चौक से महाराजगंज होते हुए सप्ता जाने वाली यह सड़क है। इसमें इस सड़क से अब जर्जरता की वजह से अवागमन ठप हो चुका है।
समाधान यात्रा से पूर्व लक्ष्य तक न्यूज़ ने प्रकाशित की थी खबर—
सीएम नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा के तहत 11 जनवरी को मधुबनी आने वाले थे, तो लक्ष्य तक न्यूज़ ने स्टेडियम रोड को लेकर खबर प्रकाशित किया था। इसी का परिणाम है कि सीएम ने इस सड़क के निर्माण का आदेश दिया।



