बिहार

CM नीतीश कुमार लेसी सिंह का किया समर्थन, बीमा भारती को चेताया

पटना- 18 अगस्त। जदयू विधायक बीमा भारती की ओर से लेसी सिंह पर लगाये आरोप कि वह पार्टी विरोधी कार्य करती है। लेसी सिंह अपने विरोधियों की हत्या करा देती है। इस आरोप को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गलत बताया है। उन्होंने बीमा भारती के आरोपों पर आपत्ति जताते हुए उनको चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जदयू उनसे सफाई लेगी। अगर उन्हें कहीं जाना है तो वे जा सकती है लेकिन इस तरह की बयानबाजी न करें। लेसी सिंह ने कुछ भी गलत नहीं किया है।उन्हें मंत्रिमंडल से निकालने का कोई सवाल ही नहीं उठता। वह पहले भी मंत्री रह चुकीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीमा भारती को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए। उन्हें भी 2013 -14 में मंत्री बनाया गया था। बीमा भारती को उस समय पढ़ने लिखने भी नहीं आता था उस समय उन्हें मंत्री बनाया गया। बीमा भारती का लेसी सिंह पर लगाया गया आरोप सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीमा भारती को पढना-लिखना नहीं आता था। मैंने सब सिखाया लेकिन आज सब भूल गये।

नीतीश कुमार ने कहा कि एक ही विधायक को कितना बार मंत्री बनाया जाएगा ? बाकी लोगों को भी तो मंत्री बनना है। उन्होंने कहा कि बीमा भारती को हमने 13 में मंत्री बनाया, फिर 14 में भी मंत्री बनाया। इसके बाद भी ऐसी बातें कैसे सामने आ रही है। ये तो हैरानी की बात है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button