बिहार

CM नीतीश कुमार ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया उद्घाटन, मौके पर बोले, कहा- देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र होगा

पटना- 21 सितम्बर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ में नवनिर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को विशिष्ट अवधारणा (आइडियाज) के साथ बनाया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र बना है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र होगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से अपने आप में विशिष्ट होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने इस साइंस सिटी का नामकरण महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी का बिहार के प्रति विशेष लगाव था। हमारे मन में भी उनके प्रति विशेष श्रद्धा थी और हमारे प्रति भी वे स्नेह रखते थे।

0

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 01 मार्च 2019 को किया गया था। मुख्यमंत्री के द्वारा परियोजना के निर्माण कार्य का सतत् रूप से अनुश्रवण किया जाता रहा है। उनके द्वारा कई बार परियोजना का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

राज्य सरकार की ओर से अच्छे स्तर का साइंस सिटी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम को अध्ययन के लिए विदेश भेजा गया। बाद में मार्च, 2024 में मुख्यमंत्री ने स्वयं लंदन स्थित साईंस सिटी का निरीक्षण किया और नई पीढ़ी के लोगों को विज्ञान के प्रति और भी आकर्षित करने के लिए बेहतर साईंस सिटी बनाने का निर्देश दिया

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button